आरा: सलेमपुर गांव में गुरुवार की सुबह करंट की चपेट में आई एक महिला
Arrah, Bhojpur | Apr 18, 2024 जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक महिला करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद परिजन द्वारा महिला को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का इलाज कराया जा रहा है। घायल महिला धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रिंकू देवी है।