आरा: बबुरा थाना क्षेत्र के राजपुर एवं इंग्लिशपुर के बीच बेलगाम ट्रक ने छपरा निवासी बाइक सवार को कुचला, मौत
Arrah, Bhojpur | Sep 21, 2025 आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले के बबुरा थाना क्षेत्र के राजपुर एवं इंग्लिशपुर के बीच रविवार की दोपहर बेलगाम ट्रक में छपरा निवासी बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए बड़हरा पीएचसी ले जाने का दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मची रही। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। सू