आरा: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में कुट्टी मशीन की चपेट में आने से एक बालक गंभीर रूप से जख्मी
Arrah, Bhojpur | Sep 21, 2025 जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में रविवार की दोपहर कुट्टी मशीन की चपेट में आने से एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी बालक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी अरुण राय का 7 वर्षीय पुत्र धनजी कुमार है।