मिर्ज़ापुर: दुलहपुर में जमीनी विवाद के चलते पटीदारों के बीच लाठी-डंडे चले, एक पक्ष से सात लोग घायल, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
पड़री थाना क्षेत्र के दुलहपुर गांव में पटीदारों के बीच जमीनी विवाद में जमकर लाठी डंडे चलने से एक पक्ष से सात लोग घायल हो गए। घायलों का आरोप है कि पड़री पुलिस को विवाद से पूर्व जानकारी दिया गया था, लेकिन कोई कारवाई नहीं की। जिसका नतीजा रहा कि विपक्षियों ने हमला कर दिया। इस मामले में पीड़ित एसपी से मिलकर शिकायत करेंगे।