आगरा: भाई ने भाई पर जान से मारने की नीयत से किया फायर, बाल-बाल बचा, आरोपी खंदारी चौराहे के पास से गिरफ्तार
थाना न्यू आगरा पुलिस ने फायरिंग की गंभीर घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। नशे की हालत में आरोपी ने घरेलू विवाद के दौरान अपने ही भाई पर लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को खंदारी चौराहे के पास से पकड़ा और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, 1 जिंदा व खोखा कारतूस बरामद हुआ है।