भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के नोनापुर गांव के भोला ने बताया कि बुधवार देर शाम करीब 8 बजे साइकिल से पुखरायां बाजार से वापस घर जा रहे थे। नोनापुर के निकट महेंद्र की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में महेंद्र व भोला घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।