उदवंत नगर: उदवंतनगर सीएचसी अस्पताल में एएनएम ने फ़रास ऐप से ऑनलाइन अटेंडेंस बनाने का विरोध किया
सीएचसी उदवंतनगर में पदस्थापित एएनएम ने फ़रास ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने को जारी विभागीय आदेश को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियो ने बताया कि यह प्रदर्शन बिहार चिकित्सा एवम जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर किया गया। जब तक विभाग इस आदेश को वापस नही लेता तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। क्योकि नियमित कर्मचारी पर यह आदेश लागू नही किया जा रहा है।