बरेली: प्रेमनगर स्थित कोहाड़ापीर में तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर, कमरे का लिंटर गिरा मची अफरा, तफरी
कोहाड़ापीर के बुजुर्ग राकेश अग्रवाल ने बताया कि वह बेटे अतुल अग्रवाल के साथ शुक्रवार रात खाना खाकर पहली मंजिल पर थे। रात में 10:45 बजे घर से गर्म हवाएं निकलने का अहसास हुआ। देखा कि सिलेंडर में आग लगी हुई थी।अग्नि शमन विभाग की टीम के आने से पहले ही सिलेंडर फट गया। इसके बैट्रे में ब्लास्ट हुआ। दो धमाकों से कमरे का लिंटर गिर गया। साथ ही घर की दीवारों में दरारें