हरदोई: चिमना गांव में मंदिर से घंटा चुराने वाले 2 शातिर चोरों को लोनार पुलिस ने किया गिरफ्तार, 180 घंटे भी बरामद, भेजे गए जेल
Hardoi, Hardoi | Nov 9, 2024 लोनार कोतवाली क्षेत्र के चिमना गांव से मंदिर में घंटा चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को शनिवार दोपहर 2 बजे लोनार पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके पास से करीब 180 घन्टे बरामद किए गए है।एसपी नीरज सिंह जादौन के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में लोनार कोतवाली टीम ने मंदिर से घंटा चोरी करने की घटना का पर्दाफाश किया है।