नगर पालिका पन्ना के अतिक्रमण अधिकारी मनीष महदेले के निवास पर आज दिन शनिवार दिनांक 22 नवंबर को शाम करीब साढ़े 5 बजे एक विशालकाय सांप निकलने से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए। सांप का आकार और उपस्थिति इतनी भयावह थी कि किसी ने भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटाई। घटना की सूचना तुरंत क्षेत्र के प्रसिद्ध स्नेक एक्सपर्ट नंदू को दी गई।