देवीपुर: भाजपा नेता अग्नि पीड़ित दुकानदार से मिले, आर्थिक मदद दी
बुढ़ैय चौक पर पिछले दिनों दुकानों में आग लगने से सात दुकान जलकर राख हो गया था जिसमें दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ था यह सभी दुकानदार से आज रविवार करीब 1:30 बजे भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह ने मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी ली घटना को काफी दुखद बताया और सभी पीड़ित दुकानदार को दस दस हजार रुपया आर्थिक मदद की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया