मांडर: नाबालिग से गैंगरेप के चार आरोपियों को रांची पॉक्सो कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया बरी
Mandar, Ranchi | May 31, 2024 POCSO के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के चार आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में गुरुवार को बरी कर दिया है।इस मामले में ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष ने पीड़िता सहित पांच गवाह पेश किये थे। लेकिन यह गवाह साबित नहीं कर पाये कि आरोपित युवकों ने ही Gang Rape की घटना को अंजाम दिया है।इसके बाद POCSO की विशेष कोर्ट ने बरी की।