सिधौली: सिधौली लखनऊ मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, एक बच्चे की हुई मौत
जनपद के सिधौली लखनऊ मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में ई रिक्शा में सवार एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिनको उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। बच्चे की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है।