भरनो: भरनो प्रखंड के किसानों ने गौरटोली के पास टूटी नहर की श्रमदान से की मरम्मत
Bharno, Gumla | Oct 16, 2025 पारस डेम से निकली मेन नहर के जगह जगह पर टूट जाने नहर का पानी व्यर्थ में बह कर बर्बाद हो जा रहा है,जबकि नहर के किनारे नवाटोली,भरनो,लेकोटोली,पोखरटोली, हेटटोली,कुम्हरो,दुम्बो आदि गांव के हज़ारों किसानों को अपने खेतों में लगे फसलों को पटवन करने में काफी परेशानी हो रही है।इसे लेकर भरनो क़े किसान काफ़ी चिंतित है।जिसके बाद गुरुवार को मरम्मत किया।