रायडीह: बंदई मेला देखकर लौट रहे युवकों की बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल
Raidih, Gumla | Nov 8, 2025 रायडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें 35 वर्षीय विमल लकड़ा की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान अरंडा खक्सी टोली निवासी विमल लकड़ा के रूप में हुई है। वहीं घायल युवकों में डूमरटोली रायडीह निवासी संतोष मिंज और विनोद लकड़ा शामिल हैं। दुर्घटना महुआ टोली मोड़ के पास हुई।