रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी प्रज्ञेश निगम के नेतृत्व में बुधवार को डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान में रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के साथ सीआरपीएफ़, आरपीएफ, एसआईटी की टीम शामिल थे। सुबह से दोपहर 4 बजे तक आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया।