वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने रविवार सुबह करीब आठ बजे कार्रवाई करते हुए 08 वारंटी अभियुक्तों को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल, सुरेन्द्र कुमार, कमलेश यादव, संतोष उर्फ गप्पी, केदार सिंह, मुन्ना, महेन्द्र सिंह एवं सत्यवीर सिंह उर्फ सत्ता शामिल हैं।