पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिला पदाधिकारी भ्रमण करने के दौरान नवनिर्णाधीन पीएचसी बायसी का किया औचक निरीक्षण
जिला पदाधिकारी कुन्दन कुमार बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान नवनिर्माणाधीन पीएससी बायसी का औचक निरीक्षण किया गया। पीएससी निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं पाया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित संवेदक एवं बीएमआईसीएल के अभियंता को निर्देश दिया की कार्य में कोताही बर्दास्त नही की जाएगी।