बांदा: रानीपुर गांव के निवासियों ने एक व्यक्ति पर सार्वजनिक तालाब पर कब्जा करने और गांव के लोगों को परेशान करने का लगाया आरोप
Banda, Banda | Feb 5, 2026 बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर गांव निवासी कुछ लोग बांदा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे हैं। जहां पर इन्होंने गांव के एक व्यक्ति पर सार्वजनिक तलाब पर कब्जा कर रास्ते को रोक देने और गांव के लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया है। जिसके संबंध में इन्होंने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से शिकायत की है।