भरखनी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामदासपुर में पंचायत भवन की बदहाली सामने आई है, पंचायत भवन में कपड़े सुखाए जा रहे हैं और पशुओं को बांधा जा रहा है। परिसर में गोबर पडा हुआ है तथा बठिया भी लगे हैं। इतना ही नहीं यहां ट्रैक्टर-ट्राली जैसे वाहन और हैरो-कल्टीवेटर आदि कृषि यंत्र भी खड़े हैं। बताया गया कि ग्राम प्रधान की मिलीभगत से पंचायत भवन का दुरुपयोग होता है।