देहात कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा से भरूहना जाने वाली रोड पर कार चालक ने एक टोटो चालक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सवार महिला समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टोटो चालक को भी मामूली चोट आई है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर पड़े घायलों को सड़क किनारे लाया। इसके बाद एंबुलेंस से सभी घायलों को मंडलीय अस्पताल भिजवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।