ओरमांझी: ओरमांझी के चूटूपाली पंचायत में सोहराई जतरा का भव्य आयोजन संपन्न
ओरमांझी के चूटूपाली पंचायत में गुरुवार की रात करीब दस बजे भव्य रूप से सोहराई जतरा का आयोजन संपन्न हुआ। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि सोहराई जतरा झारखंड का प्रसिद्ध लोकपर्व है जो जीवन, उर्वरता और प्रकृति के चक्र का प्रतीक है।