गुना कैंट थाना क्षेत्र की रसीद कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्रेमी जोड़े ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन दोनों को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार की असहमति के चलते तनाव में थे। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।