विष्णुगढ़ प्रखंड में गाजे-बाजे के साथ मां शारदे को विदाई दी गई, नम आंखों से हुआ विसर्जन। विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा रविवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। प्रखंड की सभी 24 पंचायतों के विभिन्न गांवों में स्थापित मां शारदे की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ स्थानीय तालाबों व जलाशयों में विसर्जन किया गया।