नानपारा: हरबंसी गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग, दो दर्जन फूस के मकान जलकर हुए खाक
नवाबगंज के हरबंसी गांव में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई आग ने देखते ही देखते दो दर्जन फूस के घरों को अपनी चपेट में ले लिया ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग की टीम भी पहुंची प्रभावित ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं प्रशासन द्वारा मदद की जाएगी।