बाजपुर मार्ग स्थित दरोगा फार्म के पास एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी,जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और राहगीरों की मदद से घायल को तुरंत बाजपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।