पुन्हाना: पुन्हाना के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा
Punahana, Nuh | Mar 13, 2024 मामले की पैरवी कर रहे सरकारी अधिवक्ता आकाश तंवर ने बताया कि थाना पुन्हाना के अंतर्गत एक गांव में वर्ष 2021 में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में पीड़िता के परिजन ने पुन्हाना थाना में शिकायत देते हुए केस दर्ज करवाया। मंगलवार को अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष कारावास की कैद व 20 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है।