रविवार की दोपहर 2:00 बजे जिला अधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के साथ हनुमान मंदिर स्थित छठ घाट का निरीक्षण करने पहुंची थी। इसी दौरान मंदिर के गेट पर एक दिव्यांग बच्चा टूटी व्हीलचेयर पर बैठा था ।जिसको देख DM ने तुरंत अधिकारियों को निर्देशित दिया ।आधे घंटे के अंदर बच्चे को नई व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई।