कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन पर परिवार परामर्श केंद के माध्यम से एक परिवार को बिखरने से बचाया गया,जिसके परिणामस्वरूप पति-पत्नी दोनों आपसी मनमुटाव भुलाकर साथ–साथ रहने को तैयार हो गये और खुशी–खुशी अपने घर चले गये। परिवार परामर्श केन्द्र बिखरे परिवारों को बसाने में अहम भूमिका का निर्वाहन कर रही है।