हौज खास: मैदानगढ़ी गांव में सड़क बनाने तक की जगह नहीं है, वहां केजरीवाल सरकार ने शानदार 4 मंज़िला स्कूल बनाया है : मंत्री आतिशी
शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा मैदानगढ़ी गांव में सड़क बनाने तक की जगह नहीं है, वहां केजरीवाल सरकार ने शानदार 4 मंज़िला स्कूल बनाया है। कुछ साल पहले यहां टूटी हुई टिन के कमरे में स्कूल चलता था। माता-पिता अपने बच्चों को यहां दिल पर पत्थर रखकर भेजते थे। लेकिन आज स्थिति बदल गई है। आज मैदानगढ़ी और उसके आस पास के बच्चे यहां विश्वस्तरीय शिक्षा प्राप्त करेंगे।