दावथ: दावथ कल्याणी मोड़ के बीच दो बाईक की टक्कर में चार हुए गंभीर रूप से जख्मी।
Dawath, Rohtas | Apr 11, 2024 दावथ और कल्याणी मोड के बीच गुरुवार की दोपहर एन एच 120 पर दो बाईक की टक्कर में मां बेटे सहित चार हुए गम्भीर रूप से जख्मी। प्राप्त जानकारी के अनुसार दावथ निवासी सोनू सिंह अपनी पत्नि और बेटे के साथ बाईक पर सवार हो कर बिक्रमगंज से दावथ लौट रहे थे, की कल्याणी मोड़ के समीप मलियाबाग से बिक्रमगंज की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाईक सवार ने सामने से टक्कर मार दी।