औरैया: मंडी समिति औरैया से गुना, एमपी के लिए निकले 600 बोरी लाही का ट्रक हुआ लापता, झारखंड में पुलिस ने 311 बोरी की बरामद
सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी स्थल स्थित फर्म से गुना भेजा गया छह सौ बोरी लदा ट्रक गायब हो गया। पीड़ित फर्म संचालक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर चालक व क्लीनर पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित आढ़ती महावीरगंज निवासी महावीर शरण ने बताया कि उसने अपनी फर्म सुनील ट्रेडिंग कंपनी से पांच जुलाई 2025 को