चौथे दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। अहरौरा बांध के अहरौरा मेन कैनाल में हो रहे पानी के लिकेज को बंद करने की मांग को लेकर किसानों का धरना भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले चौथे दिन भी जारी रहा। सिंचाई विभाग दिन भर लिकेज बंद करने की कयावद करता रहा। लेकिन सफलता नहीं मिली।