डोहरिया ग्राम पंचायत के भेरूखेड़ा गांव निवासी ओमप्रकाश बैरवा का भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के तहत चयन होने से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। चयन के बाद जब ओमप्रकाश प्रशिक्षण के लिए रवाना हुए, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर उत्साहपूर्वक विदाई दी। वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।