धार: AVFO के विरोध में धार कलेक्ट्रेट कार्यालय में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, अव्यावहारिक टार्गेट का किया विरोध
Dhar, Dhar | Nov 17, 2025 पशुपालन विभाग के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारियों (AVFO) ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर विभाग द्वारा प्रतिदिन 55 कृत्रिम गर्भाधान (AI) का लक्ष्य थोपने के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि AI पूरी तरह तीन प्राकृतिक कारकों पर निर्भर है।