बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेउरा गांव के पास सड़क पार कर रही एक महिला ऑटो की चपेट में आ गई। ऑटो की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना रविवार की रात्रि 8:45 के करीब की है। घायल महिला गीता देवी के रूप में की जा रही है।