मुरैना शहर की स्टेशन रोड सोमवार दोपहर उस समय रणभूमि बन गई जब एक ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से टैक्सी में टक्कर हो गई।दोनों चालकों में पहले कहासुनी हुई उसके बाद मामूली विवाद ने हाथापाई का रूप ले लिया। देखते ही देखते सड़क पर लंबा जाम लग गया और भीड़ जुट गई। राहगीरों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।घटना का वीडियो आज रात से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।