उदयपुर जिले के भटेवर में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर तेज रफ्तार में स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर के टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गम्भीर घायल हो गया। रविवार रात्रि 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी पर सवार व्यक्ति उदयपुर की तरफ से आ रहा था। इसी बीच ओवरब्रिज पर चढ़ते समय तेज रफ्तार में स्कूटी अनियंत्रित हो गई। स्कूटी हाईवे के पास डिवाइडर से टकरा गई।