जहानाबाद: वैशाली के महागठबंधन लोकसभा प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला के विवादित बयान के बाद SC/ST थाने में दलित समाज ने दिया आवेदन
पूर्व विधायक व वैशाली से महागठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला के बयान के बाद बिहार की राजनीतिक गर्मा गई है। जहां की बयान के खिलाफ दलित समाज के लोगों में खासा आक्रोश है। जहानाबाद में भी मंगलवार की शाम दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले कई लोगों ने मुन्ना शुक्ला के खिलाफ एससी/एसटी थाने में लिखित आवेदन दे कर शिकायत दर्ज किया है और कार्रवाई की मांग की है ।