रामपुर: शनिवार को भाजपा के दलित बस्ती संपर्क अभियान के तहत शहर विधायक आकाश सक्सेना ने ग्राम आगापुर में किया जनसंपर्क
Rampur, Rampur | Apr 19, 2025 शनिवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आगापुर में दलित बस्ती संपर्क अभियान के तहत शहर विधायक आकाश सक्सेना ने दलित बस्ती में जाकर जनसंपर्क किया। लोगों के घरों और दुकानों पर जाकर सरकार की योजनाओं और दलितों के हित में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद शहर विधायक आकाश सक्सेना कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता अजीत गौतम के आवास पर पहुँचे।