बिजनौर: बिजनौर के अपर पुलिस अधीक्षक ने हल्दौर ब्लाक में चल रहे सहकारी समिति के चुनाव में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Bijnor, Bijnor | Oct 17, 2024 बृहस्पतिवार को हल्दौर ब्लाक में चल रहे सहकारी समिति के चुनाव में अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव वाजपेई ने समय 3 बजे पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मतदान केंद्र का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया और चुनाव को निष्पक्ष संपन्न करने के लिए निर्देशित किया है।