भीलवाड़ा: पीथास में सड़क किनारे बैठी अधेड़ महिला को टेम्पो ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिजनों में छाया मातम
बडलियास थाना क्षेत्र के पीथास में सड़क किनारे बैठी एक अधेड महिला की टेम्पो की टक्कर से मौत हो गई।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस ने परिजनो की रिपोर्ट के आधार पर उक्त टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।