पिपलोदा: महावीर जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा
श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में हुए धार्मिक आयोजन।
Piploda, Ratlam | Apr 21, 2024 पिपलौदा। जैन समाज के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर नगर के श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। जन्मोत्सव पर भगवान महावीर की अंगरचना की गई कल्प सूत्र का वाचन शेखर बोहरा ने किया। ततपश्चात नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान महावीर स्वामी ने नगर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिए।