प्रयागराज: हर्षा रिछारिया अब प्रयागराज के संगम में करेंगी अमृत स्नान, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने किया समर्थन
महाकुंभ मेला क्षेत्र में नगर पेशवाई के रथ पर बैठने के बाद चर्चा में आई, हर्षा रिछारिया ने महाकुंभ छोड़कर जाने का ऐलान किया था। तथा लोगों के समर्थन में आने के बाद उन्होंने संगम में अमृत स्नान करने का ऐलान किया है।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने आज सोमवार को करीब 4:00 बजे प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी है।