जांजगीर: जिले में शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों में बच्चों को निशुल्क प्रवेश के लिए 1 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू
शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों में बच्चों को निशुल्क प्रवेश देने के लिए 1 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू , लेकिन अब तक कई स्कूलों ने पंजीयन नहीं कराया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्कूलों को 28 फरवरी तक पोर्टल में सीटों की संख्या अपडेट करने के निर्देश दिए थे। लेकिन चुनाव के कारण फरवरी में यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।