बिहार: थरथरी के नथू बीघा गांव में खेत में काम करते समय बालक को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती
Bihar, Nalanda | Mar 30, 2026 थरथरी थाना क्षेत्र के नथूबीघा गांव में खेत मे काम करने के दौरान सोमवार की सुबह करीब 11 बजे एक बालक को सांप काट लिया। बालक नथूबीघा गांव निवासी मिथिलेश कुमार का पुत्र गोलू कुमार है। बालक के पिता ने बताया की खेत मे काम करने के दौरान बालक को सांप काट लिया जिसे इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल लाया गया है। जहाँ डॉक्टर द्वारा इलाज किया जारहा।