संडीला: बेनीगंज पुलिस ने युवती को भगा ले जाने के आरोपी को किया गिरफ्तार
Sandila, Hardoi | Sep 16, 2025 8 सितंबर को वादी द्वारा थाना बेनीगंज पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त राजू उर्फ हिंमाशू ग्राम गौसार कोतवाली देहात वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना बेनीगंज पर नामजद केस पंजीकृत किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।