पन्ना: लोकसभा निर्वाचन हेतु पन्ना जिले में पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त
Panna, Panna | Mar 29, 2024 कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार ने लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर मतदान केन्द्रों व अन्य सुरक्षा ड्यूटी के लिए पुलिस अधिनियम के तहत 1092 विशेष पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति की है। उक्त आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने प्रेस नोट जारी कर दी।