गुना नगर: नानाखेड़ी में एक युवती को बंधक बनाकर की गई मारपीट के मामले में क्षत्रिय राजपूत सभा ने केंद्र थाना में दिया ज्ञापन
गुना में कैंट थाना क्षेत्र के नानाखेड़ी में एक युवती को बंधक बनाकर की गई बर्बरता पूर्ण ज्यादती के मामले में क्षत्रिय राजपूत सभा ने कैंट थाना में ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में मांग रखी गई दोषी शख्स पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवती का अच्छे अस्पताल में इलाज करने एवं ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग रखी।