बिल्हौर: शिवराजपुर के नेवादा टोल प्लाजा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
शिवराजपुर के दरिया नवादा टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।अधिकारियों ने वाहन चलाते समय लोगों को मोबाइल फोन इस्तेमाल न करने शराब पीकर गाड़ी न चलाने आदि जैसे विषय में लोगों को समझाया।